चकियाचंदौलीशिक्षा

स्वतंत्रता दिवस पर स्कूली बच्चों ने निकाली 3 कि0 मी0 लम्बी तिरंगा यात्रा:लोगों ने बच्चों के जज्बे को सराहा।

शुक्रवार 15 अगस्त 2025

अरविंद सिंह मौर्य 8850543166

चंदौली : विकासखंड चकिया में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आदर्श इंग्लिश स्कूल गनेशपुर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। छात्रों ने रंग-बिरंगे तिरंगे के साथ देशभक्ति के नारे लगाए।

तिरंगा यात्रा गनेशपुर से शुरू होकर गायघाट तक और गायघाट से वापस लौटकर अलीपुर भगड़ा के प्रमुख चौराहे तक पहुंची। मार्ग में अनिल कुमार मौर्य ने बच्चों को मिठाई तो वहीं अलीपुर भगड़ा के पूर्व प्रधान चंद्रशेखर मौर्य ने बच्चों को तिरंगा वितरित कर बलिदानियों को याद किया

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मिथलेश कुमार मौर्य सहित तमाम शिक्षक रैली में शामिल रहे।
बैंड बाजे की धुन पर बच्चे देशभक्ति के गीत गाते आगे बढ़ते रहे।
कड़कती धूप में नन्हें मुन्हें बच्चों द्वारा 3 कि0 मी0 लम्बी तिरंगा यात्रा देख ग्रामीणों ने बच्चों के जज्बे को सलाम किया और बड़ी संख्या में दर्शक के रूप में मौजूद रहे।

आदर्श इंग्लिश स्कूल के बच्चे तिरंगा यात्रा निकलते हुए     

प्रधानाचार्य मिथलेश कुमार मौर्य जी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी व बच्चों के मन में देशप्रेम की भावना जागृत करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!