उत्तर प्रदेशचंदौलीशहाबगंज

चार सीटर नाव पर आठ-आठ सवार! अमृत सरोवर में गार्जियन की लापरवाही से ठप पड़ा नौका विहार।

सूत्रों के द्वारा पता चला कि नौका विहार शुरू होते ही उजागर हुई अव्यवस्था, ओवरलोडिंग के करण दो नावें खराब

चन्दौली/ शहाबगंज /
महारथपुर स्थित अमृत सरोवर में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया नौका विहार अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया।

योजना शुरू होने के महज तीन दिनों के भीतर ही क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाए जाने के कारण दो नावें खराब हो गईं, जिससे नौका विहार को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा।

सूत्रों के मुताबिक चार-सीटर नावों पर नियमों की अनदेखी करते हुए बच्चों के साथ गार्जियन को भी बैठाया जा रहा था।

लगातार ओवरलोडिंग के चलते नावों पर अधिक दबाव पड़ा और वे पूरी तरह से खराब हो गईं। इसके बाद सुरक्षा को देखते हुए नावों को तालाब से बाहर निकाल लिया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई जाती, तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।

फिलहाल नावों की मरम्मत कराई जा रही है और दो-चार दिनों में दोबारा नौका विहार शुरू करने की तैयारी बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!