ट्यूबवेल का मोटर एक महीने में दूसरी बार एक सप्ताह से जलने से किसानो में आक्रोश।

चन्दौली सकलडीहा। सकलडीहा क्षेत्र के कुछमन गांव में किसानों के सिंचाई के उद्देश्य से लगे ट्यूबवेल का मोटर एक महीने में दूसरी बार एक सप्ताह से जल जाने के कारण किसानों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। इसको लेकर किसानों में भारी रोष व्याप्त है।
क्षेत्र के कुछमन गांव में बने ट्यूबवेल से लगभग डेढ़ सौ किसानों के खेतों की सिंचाई होती है। इस समय गेहूं के सिंचाई का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। लेकिन महीने में दूसरी बार एक सप्ताह पहले 25 केवीए का लगा ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण किसानों के गेहूं की सिंचाई प्रभावित हो रही है।
किसान रामदेव यादव,अशोक गुप्ता,कुंवर देव,जयप्रकाश, अफ्रीका यादव,सागर यादव, आजाद सिंह,पप्पू सिंह सहीत तमाम किसानों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए चेताया कि बनौली फीडर से संबद्ध कुछमन ट्यूबवेल का मोटर दूसरी बार भी एक सप्ताह से जला पड़ा है ।लेकिन शिकायत के बाद अभी तक ट्रांसफार्मर बदलने की पहल विभाग द्वारा नहीं किया जा रहा है।
चेताया कि जल्द से जल्द बदलकर समस्या को दूर नहीं किया गया तो हम लोग सड़क पर भी उतरने का काम करेंगे। इस संबंध में पूछे जाने पर जेई राजकुमार ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के बाद तत्काल ट्रांसफार्मर बदलवाने का काम किया जाएगा।














