उत्तर प्रदेशक्राइम

चौकी में पुलिस पर मारपीट और अवैध वसूली का आरोप: मामला पहुंचा एडीजी जोन वाराणसी कार्यालय।

अरविंद सिंह मौर्य 8850543166

एक व्यक्ति ने अपर पुलिस महानिदेशक महोदय वाराणसी जोन को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि चौकी सुकृत में दो पुलिस वालों के खास दो अज्ञात दुकानदार के मौखिक कहने पर चौकी में रात भर बैठाकर मारपीट कर अधमरा कर दिया गया।

प्रार्थी ने बताया कि वह उचेहरा चट्टी पर ठेला लगा मंचूरियन चाट बेच कर अपना परिवार चलाता है और अत्यंत गरीब है । घटना दिनांक 2 अगस्त 2025 की है वह अपनी मोटर साईकिल से अहरौरा से अपने मामा के घर रोवर्ट्सगंज जाने के लिए अपनी दुकान बंद करके रात्रि 12 बजे निकला था।

सुकृत के पास 2 अज्ञात व्यक्ति दुकानदार निवासी सुकृत सोनभद्र ने पीड़ित की बाइक को हाथ दिखाकर रोका और उसे चोर कहते हुए चौकी पर फोन करके पुलिस को बुलाया।

चौकी इंचार्ज रविकांत मिश्रा और 2 पुलिस कर्मी संतोष सिंह व मंटू सिंह ने आते ही प्रार्थी की बात नहीं सुनी और माँ बहन की भद्दी भद्दी गाली देकर पटककर लात मुक्का से मारा पीटा। प्रार्थी को चेहरे पर चोटें आई हैं, आँख में खून जमा है और सुजन है, शरीर में पीठ, हाथ, पैर और सीने में चोट है।

सुबह पुलिस ने 1000 रुपये नकद और दुकानदार ने 100 रुपये ऑनलाइन बियर पिने के नाम पर उसके भाई के खाते से लेकर छोड़ देने का आरोप पीड़ित ने लगाया है ।

प्रार्थी ने अपर पुलिस महानिदेशक महोदय से इस संबंध में आवश्यक जांच करके, दोषी दोनों दुकानदार और चौकी प्रभारी समेत चौकी के कारखास संतोष सिंह व मंटू सिंह पुलिस कर्मी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही करने और अपने जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!