उत्तर प्रदेशचंदौलीप्रशासनिक

सकलडीहा ब्लॉक सभागार में सहकार भारती स्थापना दिवस समारोह का हुआ आयोजन

सकलडीहा चंदौली। सकलडीहा ब्लाक सभागार में ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह तथा खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में सहकार भारती स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में  भारत सरकार सहकारिता निगम निदेशक डॉ. धनंजय सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस संबंध में वक्ताओं ने बताया कि सहकार भारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक आनुषांगिक संगठन है।

यह संगठन सहकारिता के माध्यम से स्वावलंबन और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने का कार्य करता है। इसी के साथ सकलडीहा ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सकलडीहा सूर्यमुनि तिवारी के साथ अन्य लोगों ने भी मंच साझा किया तथा बारी-बारी से सरकार भारतीय राष्ट्रीय सेवक संघ के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई।

समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सहकार्यवाह नंदलाल, ब्लॉक प्रमुख संघ चन्दौली अध्यक्ष एवं धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, बरहनी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, सकलडीहा ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह, पंकज सिंह,जिला सहकार भारती चन्दौली जिलाध्यक्ष अरविंद और सहकार भारती वाराणसी महामंत्री धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी हरहुआ पूर्व ब्लॉक प्रमुख गोपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह ‘बबलू’, के साथ अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!