उत्तर प्रदेशखेलचंदौली

खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देता है: संदीप गुप्ता

पीएफसी फुटबॉल के फाइनल मैच में बिहार को हरा के यूपी बने विजेता


चन्दौली धानापुर। पीएफसी फुटबॉल क्लब व अदनान फाउण्डेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित मरहूम नौरोज खान मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अखनी बिहार और हिंगुतरगढ़ उत्तर प्रदेश की टीमों के बीच खेला गया। मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। रोमांचक मुकाबले में हिंगुतरगढ़ की टीम 1- 0 से विजयी रही।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी व्यापार सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव संदीप गुप्ता ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं के लिए सबसे मजबूत रास्ता है, जो उन्हें भटकाव से बचाकर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच की ओर ले जाता है। खेल मैदान युवाओं को पहचान, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का अवसर देता है।


उन्होंने कहा कि फुटबॉल जैसे सामूहिक खेल आपसी भाईचारे, टीमवर्क और नेतृत्व की भावना को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने का काम करते हैं, जिससे युवा अपने हुनर को निखार सकें।


मैच के दौरान राशिद खान व राजीबुल खान की प्रभावशाली कमेंट्री ने दर्शकों में उत्साह बनाए रखा।


इस अवसर पर जफरुद्दीन उर्फ मकुनी, इसरार खान, मुजीब खान, अनवार खान, अजीमुद्दीन खान, फिरोज खान, हामिद अबरार, परवेज खान, अमानत खान, सोनू, वसी खान सहित क्षेत्र के अनेक खेल प्रेमी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!