उत्तर प्रदेशचंदौलीराजनीती

चकिया के सदस्यता अभियान में पहुँचे जिलाध्यक्ष व्यापारियों में भारी उत्साह

सकलडीहा चंदौली। व्यापार मण्डल चकिया में 10 जनवरी को सदस्यता को लेकर बाजार में व्यापारियों में भारी उत्साह देखने को मिला। सदस्यता अभियान को और तीव्र गति प्रदान करने के लिये चकिया बाजार में व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त अग्रहरि ने अपने पदाधिकारीयो के साथ नगर के व्यापारियो के प्रतिष्ठानों पर जाकर प्रमुख व्यापारी प्रदीप गुप्ता व राजू सेठ को सदस्य बनाया। तत्पश्चात व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष को अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने सदस्यता बनाते हुऐ एक एक व्यापारियों को जागरूक करते हुऐ सबको एकजुट होने का आवाहन किया और कहा कि व्यापारी समाज के हितो की रक्षा के लिये व्यापार मण्डल के संगठन को मजबूत करना बहुत आवश्यक है।

क्योंकि जहाँ व्यापार मण्डल मजबूत होता है वहाँ का व्यापारी भी निर्भय और मजबूत रहता है। जिले का व्यापार मण्डल हमेशा व्यापारी हितों के लिये संघर्ष करने का कार्य करता है। इसलिये आप सभी व्यापारी अपनी सदस्यता अवश्य कराने का कार्य करे। आगे जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी साथियो आने वाले 25 जनवरी को आप सभी व्यापारी एक ऐसा व्यापारी सेवक चुनिये जो सबको साथ लेकर चलने वाला कर्मठ,ईमानदार और संघर्षशील हो।


सदस्यता अभियान में प्रमुख रूप से अशोक केशरी प्रदेश संगठन मंत्री,राकेश मोदनवाल वरिष्ठ जिला महामंत्री,मनोहर केशरी तह०अध्यक्ष, कैलाश जायसवाल प्रान्तीय सदस्य,सुजीत जायसवाल प्रान्तीय सदस्य,मोहन सेठ नगर अध्यक्ष,शुभम जायसवाल महामंत्री,प्रभात जायसवाल प्रान्तीय सदस्य, महमूद आलम वरिष्ठ जिला मन्त्री,आलोक जायसवाल जिला मंत्री कुन्दन चौहान अध्यक्ष शहाबगंज,राजेश जायसवाल अध्यक्ष कांटा,शिवाजी,शुभम मोदनवाल,विष्णु जायसवाल,सुशील  सहित अन्य व्यापारी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!