उत्तर प्रदेशचंदौलीनौगढ़

चन्दौली (चकिया–नौगढ़): थाना से 100 मीटर दूर चोरों का आतंक, बुजुर्ग से ₹5000 की चोरी

चन्दौली (चकिया–नौगढ़): थाना से 100 मीटर दूर चोरों का आतंक, बुजुर्ग से ₹5000 की चोरी….?


चन्दौली  चन्दौली जिले के नौगढ़  तहशील अंतर्गत नौगढ़ क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

नौगढ़ थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर चोरी की घटना सामने आई है, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।


जानकारी के अनुसार, 80 वर्षीय बुजुर्ग रामबेलास, निवासी नौगढ़, जो एक गरीब परिवार से हैं, उनका आधार कार्ड तथा ₹5000 नकद चोरी कर लिया गया। यह घटना नौगढ़ तिराहे के पास हुई।


घटना के बाद सतर्क नागरिकों ने चोरी करने वाले आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और सार्वजनिक रूप से धर दबोचा। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई।


इस घटना ने थाना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और चोरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!