उत्तर प्रदेशक्राइमखेलगाजीपुरचकियाचंदौलीनौगढ़प्रशासनिकबिहारब्रेकिंगमनोरंजनमहाराष्ट्रमिर्जापुरराजनीतीराज्यवाराणसीशहाबगंजशिक्षासोनभद्र

भागीदारी पार्टी (पी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने कहा की कलम से तक़दीर बदल जाती है। और कलम का सही प्रयोग करने वाला होना चाहिए।

चंदौली। चहनिया ब्लॉक के सेमरा गांव में भागीदारी पार्टी (पी) के चतुर्थ स्थापना दिवस पर भागीदारी पार्टी (पी)महारैली का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सूबे के पंचायती राज्य मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने महात्मा संत राम बीए के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। आयोजक भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचन्द्र प्रजापति और राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव महेश चंद्रा प्रजापति ने राज्य मंत्री को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

भागीदारी पार्टी (पी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने कहा कि “कलम से लोगों की तकदीर बदल जाती है, बस इसका सही उपयोग करें। कलम के ऊपर ढक्कन न बने। अपनी तकदीर बनाएं।” कार्यक्रम आयोजक से आग्रह है कि इनके जीवन की वृत्तांत छोटी-छोटी पुस्तक कम से कम पांच हजार छपवा कर बंटवाएं। ताकि पढ़े-लिखे लोग इनकी जीवनी को पढ़ें। संत राम बीए के बारे में पढ़े-लिखे लोग जानें। “जो समाज अपने इतिहास को नहीं जानता, बुजुर्गों को नहीं जानता, वो कभी तरक्की नहीं कर सकता है। हम अपने समाज के सुहेलदेव पार्टी को हर कोई जानता है। हमें आपको जानकारी नहीं है कि लड़ाई कैसे लड़ी जाती है। दुश्मन को दूध पिलाएंगे तो किसको मारेगा? हमें ही मारेगा।” हम यहां कार्यक्रम कर रहे हैं, बड़े धुरंधरों को पसीना आ रहा होगा। हमारी आबादी बहुत है, हम यदि चुनाव में एक रहे होते तो यहां की तस्वीर कुछ और होती। किंतु हमारे भाई ही दुश्मन के पाले में चले गए। दुश्मन को ताकत दे दिए।

भागीदारी पार्टी (पी) के संसद रहेंगे तो सदन में हम अपने लोगों के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे। विधानसभा के चुनाव में जब हम जाते हैं तो हर पार्टी की निगाह हमारे ऊपर होती है। हम पश्चिम बंगाल गए थे तो लोगों ने कहा था कि “आप केवल एक महीने यहां रह जाइए तो यहां की सरकार बदल जाएगी।” बिहार में भी चुनाव में हम गए तो वहां पर लोगों के बीच बुलाया गया। “बस आप संगठित रहिए। सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि आप लोगों तक सुविधा पहुंचे।” इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, डीपीआरओ नीरज सिन्हा, आनंद यादव, जागृति यादव, आशुतोष सिंह, मनोज कुमार, प्रधान अजय यादव, सुमन प्रजापति, हंसराज प्रजापति आदि उपस्थित रहे। संचालन ज्ञान प्रवेश प्रजापति शशि प्रजापति ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!