उत्तर प्रदेशक्राइमखेलगाजीपुरचकियाचंदौलीनौगढ़प्रशासनिकबिहारब्रेकिंगमनोरंजनमहाराष्ट्रमिर्जापुरराजनीतीराज्यवाराणसीशहाबगंजशिक्षासोनभद्र

सोनभद्र जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत  संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने घर मे लगाया फांसी।

सोनभद्र जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुशवाहा में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत हो गई है।  मिली जानकारी के अनुसार विवाहिता पिता संतलाल निवासी देवरा, पन्नूगंज मायके वालों ने सम्बंधित थाना पुलिस को अवगत कराया कि मेरी बेटी अपने ससुराल कुशहरा में घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक छान -बीन करते हुए सम्बंधित मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार को भी घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ किए। बताया जाता है मृतिका सरस्वती 26 वर्ष लगभग की शादी कुशहरा निवासी अनिल ऊर्फ सुनील के साथ सन् 2018 में हुई थी। मौत किस कारण से हुई है, इसकी जानकारी करने में सम्बंधित मजिस्ट्रेट और पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। इस मौके पर थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार,उप निरीक्षक दीनानाथ, कांस्टेबल संतोष यादव, महिला कांस्टेबल फूलमति यादव समाचार लिखे जाने तक मृतिका का शव कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई में जुटी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!