जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद भी नहीं हुआ निदान, धरने पर बैठे किसान यूनियन सदस्य

चंदौली सकलडीहा। सकलडीहा इंटर कॉलेज मुख्य मार्ग पर पिछले कई महीनों से जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो रही थी। इसके निदान को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन मंडल अध्यक्ष वाराणसी पिंटू पाल द्वारा जिलाधिकारी के साथ संबंधित अधिकारियों को पत्र के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराते हुए शीघ्र निदान करने की बात कही गई थी। वहीं जिलाधिकारी द्वारा द्वारा 29 तारीख से पूर्वी समस्या का निदान किए जाने की बात कही गई थी। वही समस्या का नादान नहीं होने के कारण व्यापारियों तथा यूनियन के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जिसको लेकर रविवार को मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल द्वारा पूर्ण घोषित कार्य के अनुसार धरने पर बैठने का कार्य किया गया।

वही यूनियन के लोगों ने जिलाधिकारी को चेताया किया कि अगर जल्द से जल्द समस्या का निदान नहीं किया गया तो यह आंदोलन आगे भी जारी रह सकता है। धरने पर बैठने वाला में लोगों में मुख्य रूप से भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन मंडल अध्यक्ष वाराणसी पिंटू पाल, युवा जिला अध्यक्ष विजयकांत पासवान, जिला अध्यक्ष शेषनाथ यादव, विनीत पाल, अभिषेक, आकाश, रणविजय, राम अवतार, अखिलेश के साथ दर्जनों किसान नेता उपस्थित रहे।