उत्तर प्रदेशचंदौलीराजनीती

चन्दौली सकलडीहा कस्बा में जलजमाव वाली सड़क पर किसान यूनियन ने धान का पौधा रोपकर जताया विरोध……!

पत्रकार प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

चन्दौली सकलडीहा में जलजमाव वाली सड़क पर धान का पौधा लगाकर विरोध जताते किसान यूनियन के लोग


चन्दौली: सकलडीहा कस्बा में बीते तीन दिनों से धरने पर बैठे भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के लोगो ने सकलडीहा इंटर कालेज गेट के सामने जलजमाव वाली सड़क पर धान का पौधा लगकर विरोध जताया।और प्रशासन को आइना दिखाया।कहा जल्द जलनिकासी की व्यस्था नही की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।


किसानों का कहना था सकलडीहा कस्बा की हर सड़क पर जलजमाव है।पिछले तीनो दिनों से धरने पर बैठने के बाद भी अभी तक जल निकासी की समुचित व्यस्था नही हुई।संगठन के युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल का कहना था। कि सकलडीहा इंटर कालेज गेट के सामने सकलडीहा स्टेशन मार्ग पर हल्की बरसात में जलजमाव हो जा रहा है।व्यापारियो के दुकानों में पानी चला जा रहा है।सड़क पर पानी होने से गड्ढा नही दिखाई दे रहा है।

ऐसे में राहगीर पानी में गिर रहे है।छात्र-छात्राओं सहित राहगीरो पानी से होकर आवागमन को विवश है।यूनियन के लोगों ने चेताया कि जल्द जलनिकासी की व्यस्था नही हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ,कमलेश सिंह राजू सिंह संजय सिंह भोदू राम आशीष राय महताब अली टनमन,शेषनाथ यादव, गुड्डू पासवान सहित दर्जनो व्यापारी और किसान नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!