रफ्तार की मार, ट्रक ने भेड़ को कुचला,

रिपोर्ट- अरविंद सिंह मौर्य
सोमवार 11 अगस्त 2025
चन्दौली: थाना चकिया क्षेत्र के शिकारगंज चौकी के समीप तेज रफ्तार हाइवा चालक ने सड़क पर चल रही 1 भेड़ को रौंद दिया। इस हादसे में भेड़ ने मौके पर दम तोड़ दिया ।
वहीं भेड़ पालक रामसकल पाल बिसौरा निवासी ने बताया कि वह भेड़ बकरियों का काम करता है।

आज सुबह वह अपनी भेड़ों को चराने के लिए घर से लेकर शिकारगंज की पहाड़ियों पर लेकर जा रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी भेड़ के ऊपर ट्रक को चढ़ा दिया।

रामसकल पाल ने बताया कि ट्रक चालक भागने की फिराक में था लेकिन शिकारगंज मार्किट में भीड़ होने की वजह से भागने में असफल रहा, स्थानीय निवासियों व राहगिरों को मदद से ट्रक को घेर लिया गया और स्थानीय पुलिस शिकारगंज चौकी पर फोन कर सूचित किया गया तत्काल मौके पर हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह व अनुज यादव पहुँचे, ट्रक और चालक को कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही जारी है।



