उत्तर प्रदेशचंदौलीप्रशासनिक

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डायट प्राचार्य ने किया ध्वजारोहण…!

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डायट प्राचार्य ने किया ध्वजारोहण

पत्रकार प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

चन्दौली/सकलडीहा 15 अगस्त, 2025 को 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डायट प्राचार्य विकायल भारती द्वारा राष्ट्र ध्वज को फहराकर सलामी दी गयी। डीएलएड प्रशिक्षुओं के सम्मुख बेसिक शिक्षा मंत्री, महानिदेशक, बेसिक शिक्षा एवं निदेशक, एससीईआरटी का संदेश पढ़कर सुनाया गया। इस अवसर पर डायट प्रांगण में वृक्षारोपण भी प्राचार्य के नेतृत्व में किया गया ।

आडिटोरियम हाल में डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा देशभक्ति गीत, ओजपूर्ण प्रस्तुतीकरण किया गया। इस दौरान समस्त संकाय सदस्य, कार्यालय स्टाफ एवं डीएलएड प्रशिक्षु उपस्थित रहे। ईसी के साथ क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर उपस्थित पुलिस कर्मियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा वहीं उपस्थित पुलिस कर्मियों द्वारा झंडे को सलामी दी गई भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए गए।

इसी क्रम में कोतवाली परिसर पर प्रभारी निरीक्षक अतुल प्रजापति के नेतृत्व में ध्वजारोहण का कार्य किया गया तथा उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों द्वारा झंडे के सामने एक स्वर में राष्ट्रगान पेश करते हुए उपस्थित लोगों में मिष्ठान का वितरण किया गया। इसके पश्चात सभी लोगों द्वारा कोतवाली कार्यालय पर उपस्थित होकर एक दूसरे को जलपान कराई गई। वही तहसील परिसर पर उपस्थित उप

जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर द्वारा तहसील परिसर में ध्वजारोहण का कार्य करते हुए सलामी ली गई। जहां तहसील परिसर पर तहसील स्तर के तमाम कर्मचारी तथा अधिवक्ता गण उपस्थित रहे। इसी क्रम में बार एसोसिएशन के अधिवक्ता व अध्यक्ष अशोक कुमार द्वारा तहसील प्रांगण में ध्वजारोहण का कार्य किया गया तथा अधिवक्ताओं में मिष्ठान वितरित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!