सकलडीहा-डैना मार्ग जर्जर,राहगीर आएदिन गिरकर हो रहे चोटिल,टेंडर होने के बाद भी विभाग मौन…!

सकलडीहा रजवाहा पर बनी जर्जर सड़क
पत्रकार प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
चन्दौली सकलडीहा।राजवाहा की पटरी पर बनी डैना वाया अमावल मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।जिससे इसपर चलने वाले आएदिन गिरकर चोटिल हो रहे।लेकिन विडम्बना यह है कि टेंडर होने के बाद भी इस सड़क का निर्माण कार्य ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।जिससे लोगो को काफी परेशानी हो रही है।

आपको बता दे कि सकलडीहा राजवाहा पर सकलडीहा से डैना वाया अमावल तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से 5 किमी लंबी सड़क करीब 8 वर्ष पूर्व बनाई गई थी।तब से लेकर आजतक सड़क की मरम्मत नही हुई है।जिससे यह सड़क पूरी तरह गढ्ढे में तब्दील हो गई है।इस सड़क पर रोजाना हजारों लोग आवागमन करते है।सड़क पर गढ्ढे होने से लोगों को हिचकोले खाने होते है।सबसे अधिक परेशानी तो बुजुर्ग,बच्चो और महिलाओ को होती है।

ग्रामीण बच्चा सिंह,पनारू सिंह,घनश्याम सिंह ने कहा कि सड़क का मरम्मत नही होने से काफी परेशानी हो रही है।बरसात होने पर गढ्ढो में पानी भर जाता है।जिससे अंदाजा नही मिलता।विडम्बना यह है कि टेंडर होने के बाद भी ठेकेदार कार्य नही करा रहा है।जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।इस संबंध में जेई धर्मजीत गुप्ता का कहना है कि 5 किमी सड़क का करीब 90 लाख रुपये में मरम्मत होना है।बरसात बाद सितंबर माह से कार्य शुरू कराया जाएगा।














