उत्तर प्रदेशचंदौली

सकलडीहा उप जिलाधिकारी तहसीलदार को व्यापारियों ने किया सम्मानित

सकलडीहा चंदौली। सकलडीहा तहसील प्रांगण में शुक्रवार को उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष सकलडीहा कृष्णा सेठ की अध्यक्षता में व्यापारियों तथा पत्रकारों द्वारा उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर तथा तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव का फूल मालाओं के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिस पर उप जिलाधिकारी तथा तहसीलदार द्वारा उपस्थित व्यापारियों तथा पत्रकारों को धन्यवाद किया गया। वही प्रदेश में 25 वी रैंक तथा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त होने के बारे में जब पत्रकारों द्वारा चर्चा किया गया तो उन्होंने अपनी पूरी टीम का सहयोग होने की बात कही। इस क्रम में उप जिलाधिकारी सकलडीहा कुंदन राज कपूर ने बताया कि सकलडीहा तहसील के अंतर्गत लगातार आईजीआरएस के माध्यम से समस्याओं की जानकारी प्राप्त हो रही थी जिस पर हम लोगों द्वारा एक टीम के माध्यम से कार्य किया गया। जिसका नतीजा यह रहा की 100 में 97 अंक प्राप्त करते हुए सकलडीहा तहसील ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त की। वही प्रदेश में समस्याओं का निदान तत्पर तक पूर्वक करते हुए 25वां रैंक प्राप्त हुआ। इस कार्य में हमारी पूरी टीम का पूरा सहयोग रहा और भविष्य में आगे भी हम सभी लोग पूरी टीम के साथ समस्याओं का निदान करते हुए और भी अच्छा स्थान प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। जिससे हमारे ग्रामीणों की समस्याओं का निदान हो तथा लोगों में एक अच्छा संदेश जाए। स्वागत सम्मान समारोह में उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण सेठ, अनिल कुमार सेठ, वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार सिंह, संजय दिनकर, कृष्ण गुप्ता,अवधेश कुमार यादव, वरिष्ठ पत्रकार जयराम, चंद्रशेखर राय के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!