उत्तर प्रदेशमिर्जापुर

योगी सरकार में पंचायत भवन में पूर्व प्रधान और शिक्षामित्रों दारु कि पार्टी।

हिनौता पंचायत भवन में पीया जा रहा दारू,हो रहे डांस, वीडियो वायरल।
प्रधान, व पूर्व प्रधान व शिक्षामित्र नशे में…….!


मिर्जापुर मिर्जापुर जिले की मड़िहान तहसील के विकासखंड पटेहरा कला के हिनौता गांव स्थित पंचायत भवन का एक वीडियो सामने आया है।वीडियो में ग्राम पंचायत भवन के कमरों में नशे की हालत में कुछ युवक डांस करते दिखाई दे रहें है। यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

हैरानी की बात यह है कि इसमें ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान और एक शिक्षामित्र के शामिल होने की बात सामने आई है।वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पंचायत भवन के अंदर कुर्सियों पर बैठकर शराब पी जा रही है। उसके बाद जमकर ठुमके लगाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, ग्राम प्रधान को सिगरेट पीते हुए भी देखा गया।ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है।
वैसे तो पंचायत भवन ग्राम के लोगों की समस्याएं सुनने के लिए होता है।

लेकिन इस पंचायत भवन को तो शराबियों का अड्डा बनाकर रखा है। ग्राम के लोगों का कहना है इसमें समस्याएं तो आज तक सुनी नहीं गई। लेकिन आए दिन ऐसे कार्यक्रम जरूर होते रहते है। लोगों ने बताया कि, कभी भी पंचायत के प्रधान द्वारा ताला खोल के साफ सफाई एवं जनता की समस्याएं नहीं सुनी जाती है। लेकिन प्रधान द्वारा आए दिन ऐसी रंगबाजी की जाती है। जिस पर रोक लगना मुस्किल है।जब पंचायत में डांस हुआ तो किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
जांच बैठा दी गई है

वर्जन


खंड विकास अधिकारी राजीव शर्मा ने कहा कि सरकारी भवन का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वीडियो की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!