उत्तर प्रदेशचंदौलीनौगढ़

पशु चोरी के बाद ग्रामीणों में आक्रोश ग्रामीणों ने तस्करी के लिए जा रहे एक पिकअप वाहन को पकड़ा तस्कर वहन छोड़कर फरार

पशु चोरी के बाद ग्रामीणों में आक्रोश ग्रामीणों ने तस्करी के लिए जा रहे एक पिकअप वाहन को पकड़ा तस्कर वहन छोड़कर फरार

चंदौली  बता दे थाना नौगढ़ अंतर्गत ग्राम सभा बोदलपुर तिराहे पर शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे ग्रामीणों ने तेज रफ्तार आते हुए पिकअप को रोकने का प्रयास किए जिसमें तस्करी के लिए ले जाया जा रहे हैं करीब 8 भैंसें थी तस्कर खुद को ग्रामीणों से घिरा देखकर चलती गाड़ी से कुद कर जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए इसके बाद ग्रामीण इसकी सूचना तत्काल नौगढ़ थाने को दी उसके बाद मौके पर पहुंचे नौगढ़ थाना अध्यक्ष ने पशु लदे पिकअप वाहनUP67BT3571 को थाने पर ले जाकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गए।

तो वही ग्रामीणों ने बताया की लगातार इन रास्तों से थाना नौगढ़ अंतर्गत दिन रात तस्करी हो रही है तो वही ग्रामीणों ने बताया कि विगत महीनो से हम लोगों की भी काफी अधिक संख्या में लगातार पशु चोरी हो रहे हैं लेकिन स्थानीय प्रशासन मुक दर्शक बना हुआ है तो वही ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पशु तस्करी के पीछे कहीं ना कहीं क्षेत्रिय प्रशासन की संलिप्तता है।

तो वही ग्रामीणों ने बताया कि अपनी पशुओं की सुरक्षा के लिए अगर प्रशासन पशु तस्करों पर लगाम नहीं लगता है तो ऐसे में हम ग्रामीण पशु तस्करी वाले गाड़ियों को अपने क्षेत्र से नहीं जाने देंगे और अपनी पशुधन की सुरक्षा के लिए हम लोग खुद मजबूर होंगे अगर ऐसे में ग्रामीण किसानों के उपर कोई अनहोनी होती है।

तो इसके जिम्मेदार संबंधित लोग होंगे पशु तस्करी रुकने का नहीं ले रहा नाम सोनभद्र से होते हुए नौगढ़ से चंदौली तक तस्करों के लिए सेफ जोन बना हुआ है अब देखना यह है कि क्या और किस तरह की करवाई प्रशासन आगे करता है या फिर पशु तस्करों के द्वारा इसी तरह से तस्करी का खेल चलता रहेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!