उत्तर प्रदेशचंदौलीशिक्षा

कम्पोजिट विद्यालय बेलावर में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर हुआ भव्य आयोजन

कम्पोजिट विद्यालय बेलावर में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर हुआ भव्य आयोजन

चन्दौली इलिया। कम्पोजिट विद्यालय बेलावर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में मनाई गई। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारम्भ ध्वजारोहण से हुआ, जिसमें शिक्षक, छात्र-छात्राओं तथा ग्रामवासियों ने भाग लेकर देशभक्ति का उत्साह प्रकट किया।


गांधी जयंती पर “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” अभियान के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बच्चों ने सभा में संविधान के उपबंधों, निर्माण प्रक्रिया, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा नीति निदेशक तत्त्वों पर अपने विचार रखे। साथ ही वाद-विवाद प्रतियोगिता, संगोष्ठी, सेमिनार एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस अवसर पर विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सरोकारों पर विचार व्यक्त किए गए।


विद्यालय के छात्रों ने गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा शास्त्री जी की सादगीपूर्ण जीवनशैली और उनके प्रसिद्ध नारे “जय जवान, जय किसान” की महत्ता पर प्रकाश डाला। भाषण, गीत, कविताओं एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने दोनों महापुरुषों के विचारों को जीवंत कर दिया।


प्रधानाध्यापक संतोष त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी का जीवन सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वे स्वच्छता, अनुशासन और ईमानदारी को जीवन में अपनाएं।


तत्पश्चात मिष्ठान का वितरण किया गया।
इस अवसर पर शिक्षक रामाश्रय, चन्द्र प्रकाश, सैयद युनूस, अजय कुमार पाल, संजय यादव, धर्मेन्द्र कुमार सहित अन्य शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!