
चोरों का बढ़ता मनोबल, पुलिस पर लगे गम्भीर आरोप
चन्दौली।
थाना शहाबगंज शुक्रवार रात बंगालीपुर(पालपुर) में अज्ञात चोरों ने घर के बाहर बंधी दो भैस को पार कर दिया। सुबह भैंस को नदारद देख मालिक के होश उड़ गए।


उसने भैंस की काफी खोजबीन की। भुक्तभोगी उदयभान यादव पुत्र रामदुलार यादव ने थाने जाकर अज्ञात चोरों के खिलाफ भैंस चोरी की तहरीर दी।

तहरीर मिलने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। मीडिया से बात करते हुए पीड़ित ने बताया कि वह अपने मवेशियों को घर के बाहर ही बांधता है।

शुक्रवार शाम रोजाना की तरह उसने मवेशियों को चारा खिलाने के बाद घर के अंदर चला गया था।

जब सुबह 5 बजे भैसों को चारा डालने के लिए उठा तो उसकी 2 भैसें गायब दिखी जिसमे 1 भैंस 2-4 दिन में बच्चे देने वाली थी वहीं दूसरी भैंस 4 महीने बाद बच्चा देने वाली थी,
पीड़ित का कहना है कि उसकी रात में लगभग डेढ़ लाख की दोनों भैंस चोरी हुई हैं।

इसके इसके पूर्व में भी साहबगंज थाना अंतर्गत कई चोरी हुई जिसका अभी तक कोई चोरी का खुलासा नहीं हुआ जिसकी वजसे पुलिस पर गम्भीर आरोप लग रहे हैं।














