उत्तर प्रदेशखेलचकियाचंदौली

चकिया शिकारगंज क्षेत्र के मुड़हुआ दक्षिणी संकुल में सोमवार को संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

चन्दौली चकिया: शिकारगंज क्षेत्र के मुड़हुआ दक्षिणी संकुल में सोमवार को संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्रों ने हिस्सा लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

 

यह खेलकूद प्रतियोगिता बाबा जागेश्वर नाथ धाम के मैदान पर संपन्न हुई। इसमें मुड़हुआ संकुल के अंतर्गत आने वाले सभी प्राथमिक, कंपोजिट और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।



प्रतियोगिता के दौरान उच्च प्राथमिक बालक वर्ग की लंबी कूद में दुबेपुर के राजिक मंसूरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, शॉट पुट स्पर्धा में पचफेड़िया के शिवम ने बाजी मारी। प्राथमिक वर्ग की कबड्डी में मढूहुआ दक्षिणी की टीम विजेता रही।



बालिका वर्ग में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग की लंबी कूद में पचफेड़िया की रानी ने पहला स्थान हासिल किया। प्राथमिक वर्ग की लंबी कूद में क. विद्यालय प्रभु नारायणपुर की नेहा प्रथम रहीं। कबड्डी बालिका वर्ग में दुबेपुर माफी की बालिकाओं ने जीत दर्ज की। इसके अतिरिक्त, 50 मीटर प्राथमिक बालिका वर्ग में प्रभुनारायण की नेहा ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया।



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश भारती और उत्तर प्रदेशीय जूनियर उत्तर माध्यमिक ब्लॉक अध्यक्ष शेषनाथ दुबे ने बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बेटियां खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रही हैं, इसलिए सभी बच्चों को खूब खेलना और खूब पढ़ना चाहिए।

प्रतियोगिता का संचालन अश्विन कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर आयोजक राम आशीष लाल, अनिल यादव, अवनीश सिंह, सुनील पटेल, सदानंद यादव, नर्वदेश्वर मिश्रा,


अवनीश सिंह, सुनील पटेल, सदानंद यादव, नर्वदेश्वर मिश्रा, अतुल श्रीवास्तव, सुधीर पटेल, ओम प्रकाश यादव, अरविंद यादव, आशा कुमारी, अजीत मौर्य, अजीत उपाध्याय, विनय गुप्ता, शोभनाथ मौर्य और हरेंद्र सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!