क्राइमचकियाचंदौलीमनोरंजन

आदर्श इंग्लिश स्कूल गनेशपुर(गिधवा) चकिया में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस समारोह

चंदौली ।

14 नवंबर Children’s Day(बाल दिवस)पर मुख्य अतिथि कन्हैया सिंह कुशवाहा जन अधिकार पार्टी के प्रदेश सचिव व जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में आदर्श इंग्लिश स्कूल गनेशपुर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व.जवाहरलाल नेहरू जी के जन्मदिन पर केक काटा गया तथा उनके द्वारा किए गए प्रयासों को बाल दिवस के रूप में मनाया गया।

इस दिन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके विकास एवं शिक्षा के महत्व को उजागर करना है। इस मौके पर आज स्कूल में बच्चों द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजयी टीम को ट्राफी खिताब कलम सहित मिष्ठान वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में जन अधिकार पार्टी के वाराणसी मंडल के उपाध्यक्ष वशिष्ठ मौर्य जी सहित पूर्व जिला उपाध्यक्ष भरत बिंद,जिला महासचिव शुभम बिंद,जिला सचिव मुन्ना मौर्य,विधानसभा उपाध्यक्ष रमेश पासवान नरसिंह मौर्य,विनोद मौर्य,BDC प्रत्यासी अनिल कुमार मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।संचालन आदर्श इंग्लिश स्कूल के प्रबंधक मिथिलेश मौर्य जी ने किया साथ ही मिथिलेश मौर्य जी ने सभी नेताओं को माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!