नई बाजार पूर्व माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय खेलकूद का प्रतियोगिता किया गया।

चन्दौली सकलडीहा।आज पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार के प्रांगण में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता जो किसान इंटर कालेज सैदुपुर सहाबगंज में संपन्न हुई थी वालीबॉल खेल में जिला चैंपियन बनी थी सकलडीहा ब्लॉक की छात्राएं ,जिनमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार की तीन छात्राओं ने गोल्ड मेडल पाया जिन्हें प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर और आर्यन सिंह ने मेडल पहनाकर और मिष्ठान खिला कर भव्य स्वागत किया गया।

,पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार की , अल्पा कुमारी,सुमन कुमारी , रिमझिम अब मंडल स्तर पर होने वाली वालीबॉल प्रतियोगिता में जनपद की ओर से खेलेगी ,प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि ये बच्चियां जिला चैंपियन बन कर विद्यालय सहित ब्लॉक का नाम रोशन किया है और इसी तरह मेहनत और लगन के साथ लगी रही तो निश्चित ही प्रदेश और देश का भी नाम रोशन करेंगी अवसर पर धर्मराज प्रसाद, ज्योति भारद्वाज,सुरेश कुमार,सतीश कुमार , मृत्युंजय आदि रहे














