
चन्दौली शहबगंज सैदूपुर : प्राथमिक विद्यालय रामशाला में SIR यानी मतदाता सूची पुनीरीक्षण की प्रक्रिया चल रही है।
ताकि “कोई असली मतदाता छूट न जाए, और कोई फर्जी मतदाता बच न पाए।” इसके तहत कई गांवों में नामों की सूची सार्वजनिक की गई, लाउडस्पीकर व अन्य माध्यमों से आम लोगों से फॉर्म भरवाने की अपील की जा रही है।

प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने की हो रही तैयारी —
कई स्थानों पर लोगों को नामों की सत्य-जांच के लिए बुलाया जा रहा है, और जिन मतदाताओं का विवरण गुम है या पता नहीं मिल रहा, उनकी सूची सार्वजनिक की जा रही है। इससे यह सुनिश्चित करना है कि कोई असली मतदाता छूट न जाए।

SIR के दौरान सभी कर्मचारी और स्वयंसेवक जिम्मेदारी से अपना काम कर रहे हैं और ग्रामीण भी बढ़-चढ़ कर उनका सहयोग कर रहे हैं

बी एल ओ राजेश सिंह यादव का कहना है कि मतदाता सूची बिल्कुल पारदर्शी तरीके से बनाया जा रहा है जिससे मृत, गैरकानूनी या फर्जी मतदाताओं के नाम हट जाएँ। इस तरह, भविष्य में चुनावों की विश्वसनीयता बनी रहेगी।














