
रिपोर्ट- अरविंद सिंह मौर्य 8850543166
Uttar Pradesh News उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिला अंतर्गत घोरावल तहसील में रिश्वतख़ोरी का खेल चल रहा है। तहसील में किसानों से धान की खरीद पर खतौनी सत्यापन करने के नाम पर जमकर वसूली की जा रही है। किसी ने वसूली का पैसा लेते हुए पटल पर आसीन महेश कुमार का रिश्वत लेते हुए वीडियो बना लिया जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। बाबू पर रिश्वत लेने का आरोप है।
रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल
पूरा मामला सोनभद्र के घोरावल तहसील का है। यहाँ तहसील में किसानों से धन की खरीद पर खतौनी सत्यापन करने के नाम पर वसूली की जा रही है। किसी ने वसूली करते हुए बाबू महेश कुमार का रिश्वत लेते हुए वीडियो बना लिया जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक़ सामने आ रहा है कि भ्रष्ट बाबू को SDM घोरावल ने तत्काल जाँच का आदेश दे दिया है। बताया जा रहा है कि वीडियो 8 दिसम्बर सोमवार 2025 की दोपहर का है।
वीडियो वायरल होने के बाद बना चर्चा का विषय
रिश्वतख़ोरी का ये मामला घोरावल तहसील के क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है वीडियो के वायरल होने के बाद रिश्वत लेने वाले बाबू पर कठोर कार्यवाही करने की माँग की जा रही है । ज़िले में रिश्वत लेकर ही काम किए जा रहे हैं। ये वीडियो इस बात की बानगी है। दफ़्तर में करप्शन का खेल खुलकर खेला जा रहा है।













