उत्तर प्रदेशचंदौलीप्रशासनिक

कृषि विभाग द्वारा रवि गोष्ठी और कृषि निवेश मेला का हुआ आयोजन

चंदौली।सकलडीहा किसानो की आमदनी दुगनी करने तथा उनको लाभ प्राप्त हो जिसको लेकर सरकार द्वारा लगता नई-नई योजनाएं चलाई जाती हैं। जिसके क्रम में गुरुवार सकलडीहा राजकीय बीज गोदाम पर रवि गोष्ठी और कृषि निवेश मेला का आयोजन किया गया। इसमें कृषि, पशुपालन और उद्यान विभाग ने किसानों को विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। पशुपालन विभाग के दीपक मिश्रा ने पशुपालकों को ठंड के मौसम में विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने पशुओं को ठंड से बचाने के लिए उचित प्रबंधन करने और प्रमुख संक्रामक रोगों के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी। कृषि विभाग की ओर से बिनय मिश्रा ने रबी फसलों के बारे में किसानों को जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होंने समय पर फसलों को पानी देने और दवाइयों का उपयोग करने पर जोर दिया, ताकि बेहतर उत्पादन प्राप्त हो सके। उद्यान विभाग की ओर से संतोष चौधरी ने किसानों को सब्जी, फल और फूलों की खेती के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने समय पर पौधे लगाने, उचित देखभाल करने और खाद व दवाइयों का सही उपयोग करने की सलाह दी, जिससे अच्छी पैदावार सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर दीपक मिश्रा, संतोष चौधरी, विनय मिश्रा,ललिता कुमारी, वीरेंद्र प्रसाद, संजय, समर सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीयो के साथ बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!