उत्तर प्रदेशचंदौली

आर जे शंकरा की ओर से नेत्र शिविर का आयोजन, 92 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

नेत्र शिविर में जांच करते चिकित्सक

चंदौली, सकलडीहा। सकलडीहा विकास खंड के रानेपुर गांव में बुधवार को आर जे शंकरा की ओर से एक निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 140 महिला व पुरुषों का पंजीकरण हुआ, जिनमें से चिकित्सकों की जांच के बाद 92 लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। चयनित मरीजों को बस द्वारा अस्पताल भेजा गया।

यह नेत्र शिविर रानेपुर गांव के पूर्व प्रधान स्वर्गीय विनोद सिंह की स्मृति में उनके पुत्र एवं समाजसेवी हरेंद्र सिंह द्वारा आयोजित किया गया था। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की आंखों की जांच की। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में भाग लेकर लाभ उठाया।

समाजसेवी हरेंद्र सिंह उर्फ बड़े सिंह ने कहा कि उनके पिता सदैव दीन-दुखियों और असहायों की सेवा में लगे रहते थे। उनका मानना था कि शोषित और वंचितों की सेवा ही मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। उन्हीं की प्रेरणा और स्मृति में इस शिविर का आयोजन किया गया।

ग्रामीणों ने इस सराहनीय पहल के लिए हरेंद्र सिंह की प्रशंसा की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह, समाजसेवी दुर्गेश सिंह सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!