उत्तर प्रदेशचंदौलीप्रशासनिक

सिरोहुपुर में लटकती हाईटेंशन तार को हटाने के लिये अधिकारियों ने किया निरीक्षण

लटकती तार के कारण दो लोगों की पूर्व में हो चुकी है मौत
बीते एक सप्ताह पूर्व हाईटेंशन तार टूटने से बाल बाल बचे आधा दर्जन लोग


सिरोहुपुर गांव में लटकती हाईटेंशन तार का मुआयना करते हुए बिजली विभाग के अधिकारी साथ में विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव


चन्दौली सकलडीहा, सिरोहुपुर गांव में एक दर्जन से अधिक घरों के उपर से हाईटेंशन की तार बीते पन्द्रह साल से गुजरा हुआ है। जिसके कारण बीते दस साल के अंदर दो लोगों की मौत होचुकी है। बीते एक सप्ताह पूर्व हाईटेंशन की तार टूटने से आधा दर्जन गांव के लोग बाल बाल बच गये। घटना को लेकर गांव की महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार को विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के नेतृत्व में बिजली विभाग के एक्सीईएन,एसडीओ और जेई कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। एक सप्ताह के अंदर लटकती हुई तारों को हटवाने का आश्वासन दिया।
वर्ष 2014 में सिरोहुपुर गांव के अर्जुन राजभर और वर्ष 2021 में सुर्दशन राजभर की हाईटेंशन की लटकती तार की जद में आने से मौत होगयी थी।इसके अलावा गौतम चौहान की बिजली तार की चपेट में आने से हाथ कट गया। बीते 25 दिसम्बर को हाईटेंशन की लटकती तार टूटकर अचानक गिर जाने से आधा दर्जन से अधिक लोग बाल बाल बच गये। लगातार हो रही घटना के बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए थे। जिसे लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। घटना को संज्ञान में लेते हुए विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने बिजली विभाग के एक्सीईएन विपिन कुमार,एसडीओ सियाराम यादव और जेई मनीष कुमार के साथ गांव में पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। करीब एक दर्जन गांव के लोगों के छत से गुजरी हाईटेंशन की तार देख हैरान होगये। एक सप्ताह के अंदर हाईटेंशन की तार हटवाने का आश्वासन दिया। इसके लिये ग्राम सभा की ओर से पत्रक भी सौपा गया। एक्सीईएन विपिन कुमार ने बताया कि हाईटेंशन की तार को गांव से हटाकर सड़क के किनारें से कर दिया जायेगा। जिससे बार बार की घटना से लोगों को निजात मिल जायेगा। इसके लिये एसडीओ और जेई केा बता दिया गया है। इस मौके पर विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव,गिरधारी जायसवाल,सत्यप्रकाश यादव पुत्तुल,गोबिंद सोनकर,केशव राजभर,विजय चौहान,प्यारे लाल राजभर,मोहन राजभर,सिंटू यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!