
चंदौली।चकिया। इलिया। विभाग द्वारा किसानों की समस्याओं का निदान किस प्रकार से किया जा रहा है इसका अंदाज ईसी बात से लगाया जा सकता है कि नहर में पानी चलते ही बेन धरौली नहर का साइड वाल ढ़ह गया। इस संबंध में किसान विकास मंच संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने बताया कि नहर निर्माण योजना का साइड वाल की लाइनिंग किया हुआ नहर में पानी चलते ही ढ़ह गया । डिहरी पुल पर पश्चिम पटरी और पूरब की पटरी का मलबा जेसीबी से हटाकर काम का शिनाख्त मिटाया जा रहा है।

शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन ने साइड वाल की नींव कमजोर दिया था और मसाला सीमेंट भी कमजोर था। किसान विकास मंच ने किसानों के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया और सहायक अभियंता को इसकी जानकारी दिया। इसी के साथ कार्यकारी संस्था शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार को भी बुलाया गया।
किसान विकास मंच के संगठन मंत्री ने कहा कि जल्दबाजी में दोयम दर्जे का काम नहीं करना चाहिए। सहायक अभियंता राकेश तिवारी और कंट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार से कहां गया की नहर बंद होने पर इसको अच्छी गहरी बुनियाद खोदकर नए सिरे से निर्माण किया जाय। सहायक अभियंता और ठेकेदार ने फिर से इस कार्य को करने के लिए आश्वासन दिया है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिप्पू सिंह,राम अवध सिंह, गुड्डू चौबे, राम अवतार चौबे, बृजेश चौबे, श्याम नारायण चौबे इत्यादि लोग उपस्थित रहे।














