
चन्दौली चहनिया। चहनिया पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा शराब तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देश के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा,स्नेहा तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अतुल कुमार थाना बलुआ के नेतृत्व में थाना बलुआ पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 02 अलग-अलग स्थानों से कुल 11.8 लीटर अवैध देशी शराब बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।
दिनांक 07.01.2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर 01 अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार भारती पुत्र स्व0 सुमेर राम निवासी मारूफपुर थाना बलुआ जनपद चन्दौली उम्र 35 वर्ष को सैदपुर मोड़ बहद ग्राम तिरगावां के पास से एक झोले में कुल 30 शीशी (कुल 6 लीटर) लेमन ब्लू अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 – 02/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1.वीरेन्द्र कुमार भारती पुत्र स्व0 सुमेर राम निवासी मारूफपुर थाना बलुआ जनपद चन्दौली उम्र 35 वर्ष
बरामदगी का विवरण
1.एक झोले में 30 शीशी (कुल 6 लीटर) लेमन ब्लू अवैध शराब
पंजीकृत अभियोग का विवरण
1.मु0अ0सं0–02/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना बलुआ जनपद चंदौली
बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली टीम
1.थानाध्यक्ष अतुल कुमार थाना बलुआ जनपद चन्दौली
2.उ0नि0 सभाजीत थाना बलुआ जनपद चन्दौली,
3.हे0का0 संतोष कुमार यादव थाना बलुआ जनपद चन्दौली

दिनांक 07.01.2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर एक अभियुक्त आनन्द पुत्र वंशनारायण यादव निवासी चकरा थाना बलुआ जनपद चन्दौली उम्र 32 वर्ष को मारूफपुर प्राथमिक विद्यालय बहद ग्राम मारूफफुर के पास से एक झोले में कुल 29 शीशी (कुल 5.8 लीटर) लेमन ब्लू अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 – 03/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।



