स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

पॉवर ऐजिल के शक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता प्रदान करने हेतु हुआ प्रशिक्षण
चहनियाँ/चंदौली चहनियाँ ब्लॉक संसाधन केंद्र मथेला चहनियाँ पर दो दिवसीय स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के अंतर्गत पॉवर ऐजिल के शक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता प्रदान करने हेतू नोडल शिक्षकों का दो दिवशीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें प्रशिक्षण के सन्दर्भदाता के रूप में एस आर जी अनीता तिवारी व आशुतोष पति त्रिपाठी रहे ।
जिसमें ब्लॉक के सभी कंपोजिट विद्द्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्द्यालय के महिला शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया l खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय ने कहा की इस तरह का प्रशिक्षण महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा सभी लोग प्रशिक्षण में जो भी बताया गया हो उसको बारीकी से समझें l
इस अवसर पर संजीदा, सुषमा, मीरा सिंह, खुसबू यादव, कमर जहाँ, सुनीता, पूजा गुता, इंद्रवती, परमशीला, रक्षा रानी, रफअत जहाँ आदि प्रतिभागी उपस्थित रहे।



