
चहनियां/चंदौली
चहनियां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का गुरुवार को औचक निरीक्षण विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने किया । अनुपस्थित मिले डॉक्टरों की शिकायत सीएमओ से फोन कर चेतावनी दिया ।

चहनियां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुँचे विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने साफ सफाई,फाइलों,ओटी,आदि को चेक किया । जहां ड्यूटी में तैनात डॉक्टर के न रहने पर नाराजगी जतायी । दो डॉक्टरों का अनुपस्थिति अपने हांथ से उपस्थिति रजिस्टर पर लिखा । वही चन्दौली सीएमओ को फोन कर शिकायत किया । इस दौरान विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि जब मैं हॉस्पिटल पहुँचा तो मरीज ज्यादा थे किंतु डाक्टर नही थे । प्रभारी चिकित्साधिकारी और डाक्टर कविता यादव नही मिले । जिस डॉक्टर की ड्यूटी लगी थी उसे पीएम हॉउस बुला लिया जाता है ।

यहां डॉक्टरों की संख्या होने के बाबजूद डॉक्टर नदारद रहते है । मैं यहां पर हॉस्पिटल की दुर्दशा और बेड बढ़ाने के लिए विधान सभा मे मुद्दा उठाया हूं ,ताकि क्षेत्र के लोगो को सुबिधा मिल सके किन्तु इस सरकार में व्यवस्था दुरुस्त करने को कौन कहे ऊपर से लेकर नीचे तक अधिकारी लापरवाह बने हुए है । यहां डेढ़ से दो सौ ओपीडी हो रही है । डॉक्टरों की अनुपस्थिति जनता के साथ धोखा हो रही है । यदि मेरे आने से लोगो को भला होगा तो मैं ऐसे निरीक्षण रोज करूंगा । यहां 2008-9 में 30 बेड का अस्पताल बन रहा था ।

जो किन्ही कारणों से जांच में फंस गया । हमने विधान सभा मे प्रश्न किया । जो निर्णय हो गया कि अब अस्पताल बनेगा । हम निर्माण में लगे लोगो से भी मिले । सरकार द्वारा बनाने का आदेश भी हो गया है । किंतु उससे पहले विभाग के उच्चाधिकारी तो सुधरे । यदि इसी तरह से लापरवाही चलता रहा तो इसकी शिकायत अब लखनऊ स्तर के अधिकारीयो के यहां जायेगी । इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष सुभाष यादव,धर्मेंद्र यादव,सन्तोष यादव आदि उपस्थित रहे ।














