एस आई आर निस्तारण में जुटे खंड विकास अधिकारी, लोगों की सुनी समस्याएं किया निस्तारण

सकलडीहा चंदौली। सकलडीहा खंड विकास कार्यालय पर खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह द्वारा शुक्रवार को कार्यालय पर उपस्थित होकर जिन लोगों को एस आई आर त्रुटि प्राप्त होने पर नोटिस उपलब्ध कराई गई थी, उन लोगो के उपस्थित होने पर उपलब्ध कराए गए दस्तावेज के आधार पर एस आई आर फॉर्म कंप्लीट कराया गया। जहां शुक्रवार को पदुमनाथपुर ग्राम सभा तथा अमावल ग्राम सभा की अधिकांश महिलाएं उपस्थित थी।
इसी के साथ समुचित जानकारी प्राप्त नहीं होने के कारण कई ऐसे भी वोटर थे जिनके फॉर्म समय से सम्मिट नहीं हो पाए थे। जिसमे किसी के पास 2003 की वोटर लिस्ट प्राप्त नहीं हो पा रही थी, तो किसी के साथ अन्य प्रकार की समस्याएं उपलब्ध थी। कुछ ऐसे भी लोग देखने को प्राप्त हुए जिनके पूर्वज ही काफी समय से अपने ग्राम सभा में नहीं रहे हैं। वह अपने जीको पार्जन को लेकर अन्य प्रदेशों में जाकर जीवन व्यतीत कर रहे थे। ऐसे में सरकार द्वारा दिए गए निर्देश को पूरा कर पाना एक समस्या प्रतीत हो रहा है।
वहीं जिन लोगों द्वारा दस्तावेज उपलब्ध कराये जा रहे हैं उन लोगों का खंड विकास अधिकारी द्वारा फॉर्म सबमिट करते हुए समस्याओं का निस्तारण भी किया गया। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों को शासन द्वारा फार्म के संबंध में नोटिस उपलब्ध कराई गई है। उन लोगों को समय से कार्यालय पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में दिवस के अनुसार लोगों की उपस्थिति होने पर उनके एस आआई आर फॉर्म सबमिट कराया जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक लोगों का फॉर्म कंप्लीट हो सके।














