उत्तर प्रदेशचंदौलीशिक्षा

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई सुभाष चंद्र बोस तथा मां सरस्वती की जयंती

सकलडीहा चंदौली। प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर की उपस्थिति में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस  की जयंती और सरस्वती पूजन समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन को विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने समारोह पूर्वक मनाया।

जिसमें नेताजी के जीवन वृतांत पर भाषण और चित्रकला, वाद विवाद की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’: नेताजी का यह नारा उनका समय का अमर नारा बन गया।

जिसने लोगों में बलिदान की भावना जगाई। उनका मानना था कि भारत को गरीबी और असमानता से निकालने के लिए एक मजबूत, केंद्रीकृत, समता मूलक राज्य की आवश्यकता है। इस अवसर पर ज्योति भारद्वाज, धर्मराज प्रसाद, सतीश कुमार, सुरेश कुमार, मृत्युंजय,झम्मन आदि लोग उपास्थि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!