उत्तर प्रदेशमिर्जापुर

भाईपुर में श्रद्धा व उल्लास के साथ हुई मां सरस्वती पूजा।

जिला मीरजापुर: मीरजापुर के भाईपुर क्षेत्र में शुक्रवार को विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा श्रद्धा, शांति व उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। विभिन्न गांव, मोहल्लों, शिक्षण संस्थानों, कोचिंग सेंटरों सहित अन्य स्थानों पर मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ा। सुबह से ही पूजा पंडालों में भक्तिमय माहौल बना रहा। विशेष कर शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कला व कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक व सृजनात्मक ढंग से विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित कर श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना की। यह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।

बहादुरपुर में जय माँ सरस्वती पूजा समिति के अध्यक्ष श्रवण कुमार, उपाध्यक्ष मनोज कुमार व कोषाध्यक्ष अजय कुमार की अगुवाई में भाईपुर चौराहे के समीप बहादुरपुर में देर शाम को पूजा स्थल पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसे देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों के मनमोहक प्रस्तुती ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अपनी प्रस्तुती से बच्चों ने पूजा समारोह को यादगार बना दिया। सरस्वती पूजा के अवसर पर पूरे क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण व चर्चा का विषय बना रहा।आयोजन के दौरान स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रही,

ग्रामीणों एवं पूजा समिति के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

पूरे क्षेत्र में “मां सरस्वती की जय” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं
का सशक्त उदाहरण बना हुआ है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!