उत्तर प्रदेशचकियाचंदौलीशिक्षा

आदर्श इंग्लिश स्कूल में ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चकिया शिकारगंज: गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर चकिया ब्लॉक अंतर्गत आदर्श इंग्लिश स्कूल गनेशपुर में ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक मिथलेश जी सहायक अध्यापिका नीलम देवी जी, बृजेश कुमार,बाबू प्रसाद मौर्या,आदर्श मौर्या,सोनाली कुमारी ,सोनम कुमारी,सीता मौर्या, यशवंत मौर्या, गरिमामयी उपस्थिति रही। मिथलेश मौर्य जी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया।

इसके बाद बच्चों द्वारा स्कूल से गनेशपुर,गायघाट सहित अलीपुर भगड़ा तक लगभग 4 कि0 मी0 तक परेड निकाला गया।

इस अवसर पर छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य एवं भाषण प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में संविधान की महत्ता, देश की एकता-अखंडता तथा नारी शिक्षा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि छात्राएं ही देश का भविष्य हैं और शिक्षा के माध्यम से समाज को नई दिशा दे सकती हैं।

प्रधानाध्यापक मिथलेश मौर्य जी ने  सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को अनुशासन,देशप्रेम की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!