हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़, भाड़ में भण्डारे प्रसाद ग्रहण किया ।

हनुमान जी की प्रतिमा और प्रस्तुति करते कलाकार
चन्दौली सकलडीहा। सकलडीहा क्षेत्र स्थित लेहरा गांव में शनिवार को हनुमान मंदिर का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भजन-कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन-पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया। कलाकार नूरे यादव ने भक्ति और बिरहा लोकगीतों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।लेहरा गांव में हनुमान मंदिर का निर्माण और प्राण-प्रतिष्ठा 7 फरवरी 2022 को की गई थी।

तभी से ग्रामीण प्रत्येक वर्ष 7 फरवरी को मंदिर का स्थापना दिवस बड़े कार्यक्रम के साथ मनाते हैं।स्थापना दिवस के अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर की साफ-सफाई की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने माला-फूल चढ़ाकर बजरंग बली के दर्शन-पूजन किए। लोकगीत गायकों ने भक्ति और बिरहा गीत प्रस्तुत कर वातावरण को और अधिक भक्तिपूर्ण बना दिया।कार्यक्रम का नेतृत्व अवधेश यादव ने किया। इस दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रभात यादव, रमेश राम, पुष्कर, अवधेश यादव, बिजेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे।














