उत्तर प्रदेशचंदौलीप्रशासनिक

पुलिस टीम द्वारा चोरी के सामान के साथ तीन  शातिर अभियुक्तों को धर दबोचा

अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का माल बरामद
       
सैयदराजा (चंदौली) पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अंकुश लगाने हेतु वांछित अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु दिये गये आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद
के नेतृत्व मेँ शुक्रवार को थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर चौकी क्षेत्र धरौली राजाबाजार से चोरी की घटना कारित करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जें से चोरी का एक मोबाइल सेट , एक पीली धातु की लाकेट शंखनुमा , एक जोड़ी पायल सफेद धातु व कुल 4600 रू0 नगद बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों आकाश कुमार खरवार उर्फ लकड़ू नि0 ग्रा0 खखड़ा थाना इलिया जनपद चन्दौली 2.प्रियांशु चौरसिया नि0 रवीन्द्र पुरी थाना भेलूपुर जनपद वाराणसी व 3.राजेश मौर्या उर्फ बकरी नि0 भदैनी थाना भेलूपुर जनपद वाराणसी के रुप में हुई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
बरामदगी में शामिल पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय,
उ0नि0 सुनील कुमार ,
का0 अनिल कुमार, चन्दौलीका0 राजीव शुक्ला,
का0 अजय सिंह राणा थाना सैयदराजा चन्दौली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!