उत्तर प्रदेशचंदौली

मजदूरों ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल के लिए किया आह्वान

जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर किया नारेबाजी


चन्दौली ताराजीवनपुर। इंडस्ट्रियल एरिया कटरिया में गुरुवार को मजदूरों ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल के आह्वान पर कामकाज ठप कर जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि मजदूरों के खिलाफ सरकार ने बिल पास कर मजदूरों का शोषण करना चाहती है।


सरकार द्वारा मजदूरों के खिलाफ पुराने बिल को समाप्त कर नया बिल लागू करना चाहती है। जो मजदूरों के खिलाफ है। अगर किसी कंपनी में मजदूरों का मजदूरी नहीं मिलता है तो 10% जोड़कर आगे दिए जाने का प्रावधान है।लेकिन इसको सरकार समाप्त कर रही है।

इसके साथ तमाम खामियां हैं। यह सरकार मजदूरों के खिलाफ काम कर रही है। कहाकि 4 लेबर कोड हम मजदूर की बेहतरीन के लिए नहीं मालिकों को लूट का लाइसेंस देने के लिए है। 2019-20 में सांसदों को अपनी सत्ता के जूती की नोक पर रखकर मोदी सरकार ने लेबर कोर्ट कानून को पास कराया था। पिछले 5 वर्षों से मजदूर किसानों के अनेकों संघर्षों के बूते यह कानून लागू नहीं कर सकी। बिहार के चुनाव में जीत के 2 दिन बाद ही किसी मक्कार डकैत की तरह उसने 21 नवंबर को लेबर कोर्ट कानून को लागू कर दिया ।तब से लेकर अब तक सरकार और मालिकों  ने ऐसा माहौल बनाने की कोशिश की है कि मानो अब देश के मजदूरों कर्मचारियों के अच्छे दिन सचमुच आ गए हैं।

पर देश का मजदूर वर्ग इनकी मक्कारियों को अच्छे से जानता है पहचानता है। यही कारण है कि 22 नवंबर की सुबह जब सूरज निकला तब नहीं था तभी से दिल्ली एनसीआर समेत पूरे देश में इन काले कानून को जलाया गया। अगर सरकार यह बिल वापस नहीं लेती है तो हम लोग आगे संघर्ष करने का काम करते रहेंगे। जुलूस में मुख्य रूप से अरविंद यादव, सुनील पांडेय, अरुण सिंह, कन्हैया यादव, अमरनाथ, राजेश सिंह, आरती सिंह, संतोष विश्वकर्मा, विक्रम यादव, गुलाब आदि लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!