उत्तर प्रदेशचंदौली

शिवरात्रि मेले के दूसरे दिन भी उमड़ रही भीड़ मेले का लोग उठा रहे आनंद

सकलडीहा चंदौली। शिवरात्रि के दूसरे दिन भी मेले में दर्शनार्थियों तथा लोगों की भीड़ जबरदस्त उमड़ रही है। जहां लोग कालेश्वर नाथ के दर्शन करने के पश्चात मेले का आनंद उठा रहे हैं। इस मेले में तरह-तरह की दुकान झूले लगे हुए हैं जिस पर बच्चे, युवा सभी उत्साहित होकर आनंद ले रहे हैं। वही इस मेले में भीड़ इतनी अत्यधिक है कि प्रशासन भी इनको संभालने में नाकाम साबित हो रही है। जहां लोगों की भीड़ को एकत्रित होते देख पुलिसकर्मी इन्हें अन्य स्थानों पर जाने का निर्देश दे रहे हैं। वही इस भीड़ को संभालने में पुलिस कर्मियों को पसीने छूटते नजर आ रहे हैं। एक तरफ रेलवे लाइन की समस्या जहां अक्सर ट्रेनों का आवागमन बना रहता है। वहीं दूसरी तरफ लाखों की संख्या में लोगों को भीड़ को संभालना भी प्रशासन की एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है।  इस मेले में लगे हुए झूलों, चरखी, जंपिंग पर बच्चे बहुत ही रुचि के साथ झूलने जंप करने का आनंद उठा रहे हैं। समीप में स्थित तालाब के चारों तरफ तरह-तरह की दुकान जिसमें पकौड़ी जलेबी चार्ट आदि सजी हुई है। इसी के साथ तरह-तरह के खिलौने घर के सामग्री पत्थर के बर्तन आदि लोगों द्वारा खरीदे जाने का क्रम जारी रहा। इस मेले में आए हुए जब एक परिवार से चर्चा की गई कि आपको इस मेले में आने पर कैसा महसूस हुआ है तो उन्होंने बताया कि ऐसे तो विगत कई वर्षों से हम लोगों द्वारा इस मेले में आने का क्रम लगा रहता है। परंतु इस बार भीड़ अन्य वर्ष की तुलना अत्यधिक है जिससे और भी आनंद आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!