राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत परिषदीय स्कूल के बच्चे शैक्षिक भ्रमण पर रवाना

बच्चों के भ्रमण के लिए खंड शिक्षा अधिकारी व जिलाध्यक्ष ने दिखाई झंडी
चहनियाँ/चंदौली शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र मथेला चहनियाँ से
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत काशी हिंदू विश्वविद्यालय शैक्षिक भ्रमण हेतु खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों को रवाना किया !
खंड शिक्षा अधिकारी श्री सुरेंद्र प्रताप सहाय ने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन विकासखंड चहानिया में हुआ था इस क्विज प्रतियोगिता में चयनित 100 बच्चों को देशाटन हेतु शैक्षिक भ्रमण के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कई विभागों का दृश्य अवलोकन कराया जाना सुनिश्चित हुआ है !

इस क्रम में बच्चों को ब्लॉक संसाधन केंद्र मथेला पर टी-शर्ट और टोपी पहनकर उन्हें यूनिफॉर्म में शैक्षिक भ्रमण हेतु तैयार किया गया और बसों में बच्चों को बैठाकर रवाना किया गया l बच्चे बहुत ही उत्साहित और प्रफुल्लित नजर आ रहे थे !
उनके जीवन का यह पहला शैक्षिक भ्रमण था जिसके लिए वे विगत कई दिनों से तैयारी किए थे !
जिसमें विकासखंड के विभिन्न शिक्षक भी उनकी देखरेख हेतु साथ-साथ थे .! रास्ते में कोई असुविधा न हो इसके लिए बसों में पानी की व्यवस्था और उनके खाने पीने की जरूरी सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है !

इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, आदित्य रघुवंशी, नंदकुमार शर्मा,मनोज गुप्ता, ए आर पी फैसल उमर अंसारी, सर्वेश नंदन त्रिपाठी, दीपक केशरी, रणविजय सिंह रामकुंवर यादव,नंदकुमार शर्मा अमरनाथ दुबे, सुषमा यादव योगेंदर शर्मा,राजेश पांडे ,रितेश पांडे ,शुभम यादव, देवेंद्र गौतम ,कृष्ण यादव, रघुवर यादव तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे!














