
चन्दौली धानापुर। क्षेत्र में वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा बिना सुरक्षा उपकरणों के काम करने का मामला सामने आया है निदिलपुर गाँव के पास पेड़ कटाई और छटाई का कार्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर किया जा रहा है कर्मचारी बिना किसी सेफ्टी गियर जैसे हेलमेट दस्ताने या सुरक्षा बेलट के पेड़ों पर चढ़कर काम कर रहे हैं इससे उनकी जान को जोखिम हो सकता है विभाग की और से इस पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है यह स्थिति तब है।

जब दो दिन पहले ही चन्दौली जिले में बिजली विभाग के अधिकारियों से जुड़ी एक बड़ी दुर्घटना हुईं थी उस घटना के बाद दो अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया था ऐसे में वन विभाग में सुरक्षा लापरवाही गंभीर चिंता का विषय है इस संबंध में वन विभाग के डी, एफ, औ, शिव शंकर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जायेगी














