उत्तर प्रदेशचकियाचंदौली

अलीपुर भगडा में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, स्थानीय लोग परेशान ।

गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। कूड़े के ढेर और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा। संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा, लोग परेशान।

रिपोर्ट _ अरविंद सिंह मौर्य 8850543166

चंदौली चकिया विकासखंड अंतर्गत अलीपुर भगडा में सफाई की व्यवस्था ध्वस्त है। गांव में जगह-जगह कूड़ा-करकट के ढेर लगे हैं। गंदगी से बजबजा रहे नाले व नालियां संक्रामक बीमारियों को दावत दे रहे हैं। गांव में नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने नाली की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। ग्राम पंचायत अलीपुर भगड़ा,जीयनपुरा, पीपरखड़िया, कुशही को आपस में जोड़ने वाला चौराहा पूरी तरह कचरे और गंदे पानी से भरा हुआ है। ग्राम पंचायतों की उपेक्षा का शिकार मुख्य मार्ग अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। यहां की सफाई व्यवस्था बदहाल है।

कूड़ा-करकट से पटकर जगह-जगह नालियां चोक हो चुकी हैं। साथ ही प्राथमिक विद्यालय के पास कूड़ा-करकट का ढेर लगा है। स्थानीय निवासी दिनेश कुमार, जंग बहादुर मौर्य,बलवंत सिंह व संजीव कुमार सहित अन्य ने बताया कि इस चौराहे पर कभी सफाई नहीं की जाती है। उल्टा जब कभी सफाईकर्मी आते हैं तो खुद कचरे को लाखों के खर्चे से बने आर.आर.सी सेंटर में नष्ट करने के बजाय इसी चौराहे पर डालकर चले जाते हैं,जिसकी वजह से नालियां जाम हो रही हैं और गंदगी का अंबार लगता जा रहा है

रास्ते पर फैली गंदगी व भरा गंदा पानी संक्रामक बीमारियों को दावत दे रहा है। ग्राम सचिव संजीव सिंह ने बताया कि सफाईकर्मी जाते है, नियमित सफाई कराई जाती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!