उत्तर प्रदेशचंदौलीराजनीती

थाना अध्यक्ष का किसान यूनियन ने किसान चिन्ह देकर किया सम्मानित

सकलडीहा चंदौली। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल की अध्यक्षता में सकलडीहा थाना अध्यक्ष भूपेश निषाद का किसान यूनियन ने किसान चिन्ह देकर सम्मानित किया। वही सम्मान के दौरान किसान यूनियन ने थाना अध्यक्ष द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा भी की।

इस संबंध में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल ने बताया कि सकलडीहा थाना अध्यक्ष भूपेश निषाद द्वारा किसानों के हित को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा हैं। जिससे यूनियन के लोगों ने थाना अध्यक्ष को सम्मानित करने का निर्णय लिया।

जिसके क्रम में हम सभी लोगों द्वारा किसान चिन्ह जो किसानों का मुख्य चिन्ह है वह देखकर थाना अध्यक्ष का सम्मान किया गया है। इस दौरान थाना अध्यक्ष द्वारा भी किसानो को हर प्रकार की मदद किए जाने की बात कही गई। सम्मानित करने वालों में मुख्य रूप से दीनानाथ श्रीवास्तव,शेषनाथ यादव, मुन्ना सिंह, रामावध यादव, गोलु यादव, अखिलेश, विजयकांत पासवान गुड्डू, निरंजन पाल, किसान नेता पिंटू पाल के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!