उत्तर प्रदेशचंदौलीप्रशासनिक

पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोंग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

चन्दौली धीना। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशो के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव थाना धीना के नेतृत्व में थाना धीना पुलिस टीम द्वारा दिनांक 09.02.2026 को थाना धीना पर मु0अ0सं0 13/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।

जिसमें मकरन बिन्द पुत्र स्व0 सीताराम निवासी ग्राम सगरा मेढान थाना धीना चन्दौली को उसकी पत्नी का अवैध सम्बन्ध की जनकारी होने पर पत्नी बिन्दा देवी व प्रेमी विशाल कन्नौजिया पुत्र सुभाष कन्नौजिया निवासी ग्राम जिगना थाना धीना जनपद चन्दौली व रामदेव बिन्द पुत्र स्व0 सरजु निवासी ग्राम जिगना थाना धीना जनपद चन्दौली के द्वारा मकरन उपरोक्त को शराब पिलाकर साड़ी से गला दबाकर मार डालने (हत्या) की घटना घटित हुई थी।

उक्त अभियोग में वाछिंत अभियुक्त विशाल कनौजिया उपरोक्त को कस्बा धीना से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!