उत्तर प्रदेशचंदौलीप्रशासनिक

पुलिस टीम द्वारा चोरी की भैंस बरामद कर एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

चोरी की घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन किया गया बरामद

चन्दौली सकलडीहा। पुलिस अधीक्षक  आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष सकलडीहा भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-54/2026 धारा 303(2)/317(2) BNS से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त शान्तनू प्रसाद पुत्र धर्मराज बिन्द अटौली थाना धानापुर जनपद चन्दौली को आज दिनांक 19.03.2025 को रमरेपुर पुलिया से विशुनपुर कला जाने वाली सड़क पर समय करीब 12.50 बजे चोरी की भैंस के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना में प्रयुक्त वाहन UP67AT9402 की बरामदगी की गयी। घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त की तलाश की जा रही है।

पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण


थाना स्थानीय के ग्राम उकनी वीरम राय में दिनांक 27.02.2026 को अखिलेश यादव पुत्र बालकिशुन यादव के द्वार से अज्ञात चोरो द्वारा एक भैंस चुरा लिया गया था। जिसपर प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-54/2026 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!