उत्तर प्रदेशचंदौलीप्रशासनिक

पुलिस द्वारा 1.922 कि0ग्रा0 अवैध गांजा की बरामदगी करते हुए 01 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया व 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया ।

चन्दौली चहनिया- पुलिस अधीक्षक  आदित्य लांग्हे द्वारा गांजा तस्करी पर प्रभावी रोकथाम व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष बलुआ अरूण प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 19.03.2026 समय 01.00 बजे रात्रि में बलुआ तिराहा ग्राम सराय से थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 1.922 किग्रा0 अवैध गांजा की बरामदगी करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान निलेश जोगेन्द्र मिश्रा पुत्र जोगेन्द्र मिश्रा निवासी गोरेगांव कामा स्टेट फ्लोर मित वलभट रस्ता समोर गोरेगांव ईस्ट मुम्बई उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई व एक बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 65/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है।

पूछताछ अभियुक्तः-


गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि हम लोग पडरी मिर्जापुर से अवैध गांजा लाकर बेचते हैं तथा मिलने वाले लाभ को आपस में बांट लेते हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!