उत्तर प्रदेशचंदौलीराजनीती

नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश को सुरक्षा, विकास और सुशासन के मांडल के रूप में स्थापित किया

चहनियाँ/चंदौली। चहनियाँ विकास खंड परिसर में उत्तर सरकार का नौ वर्ष व केंद्र सरकार का ग्यारह वर्ष पूरा होने पर गुरुवार को नवनिर्माण व जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अरूण कुमार जायसवाल ने स्वास्थ्य , शिक्षा, आंगनबाड़ी, पशु, सिंचाई विभाग, ग्राम पंचायत आजिविका मिशन सहित विभिन्न प्रकार के लगायें गये स्टालो का निरिक्षण किया।

वहीं कार्यक्रम के दौरान गोष्ठी में संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अरूण कुमार जायसवाल ने कहा कि उत्तर सरकार का आज नौ साल पुरा हो गया। योगी सरकार ने  नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश को सुरक्षा, विकास और सुशासन के मांडल के रूप में स्थापित किया। 

उन्होंने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण के द्वारा मिशन शक्ति के तहत महिलाओं कि सुरक्षा सरकारी सेवाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाई, गरीबों को पक्का मकान, गरीब बेटीओ की सामुहिक विवाह,राशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, आजिविका मिशन के तहत महिलाओं को रोजगार सहित तमाम योजनाओं का लाभ दिया गया।विकास कार्यों की पूरे प्रदेश में गंगा बहाते हुए समाज के अंतिम आदमी तक विकास हुआ है। केन्द्र का ग्यारहवां वर्ष भी पुरा हुआ।

पुरे देश में आज विकास कार्य को लेकर खुशी है देश में मोदी सरकार व प्रदेश में योगी सरकार ने हर पहलू पर कार्य करते हुए देश व प्रदेश का विकास किये है। खंड विकास अधिकारी राजेश नायक ने कहा सरकार की जितनी योजनाएं परियोजना है। बेहतरीन कार्य हुआ है और आज लोगों को अतिमहत्वाकांक्षी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए विकास कार्य कराया जा रहा है।

इस दौरान ज्वाइंट विडियो ओमप्रकाश, सहायता विकास अधिकारी राजेश सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी आनन्द यादव, जागृति यादव, कमलेश यादव, अतुल यादव, मनोज कुमार, प्रेमचंद कन्नौजिया, विद्या यादव, ज्ञानेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान जयराम शास्त्री, अजीत सिंह, अमित सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!