अध्यात्मउत्तर प्रदेशचंदौली

पूर्व प्रधान ने मन्दिर जीर्णोद्धार पूर्ण कराने का लिया संकल्प

चहनियां/चंदौली
विगत कई वर्षों से अधूरी पड़ी मां काली मंदिर का जीर्णोद्धार होगा । गुरुवार को पूर्व प्रधान खण्डवारी भज्जू सिंह चौहान ने पूजन अर्चन कर जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हुआ ।

बन्धवापर पर लोगो के घरों पर मिष्ठान भेजवाया । इसे लेकर लोगो मे हर्ष व्याप्त है।


खण्डवारी गांव सभा मे मां काली का प्राचीन मन्दिर है । जिसे पूर्व प्रधान भज्जू सिंह चौहान ने बनवाया था किंतु वो भी अधूरा रह गया ।

पुनः गुरुवार को मन्दिर के जीर्णोद्धार के लिए संकल्प लेकर पूर्व प्रधान ने पूजन,अर्चन,हवन करके खुद दीवाल पर प्लास्टर लगाने का कार्य शुरू कर दिया । वही गांव में एक एक घर मे मिष्ठान भेजवाया ।

इस दौरान बताया कि मन्दिर के जीर्णोद्धार का कार्य ग्रामीणो के सहयोग से मिलकर पूरा होगा । यह मन्दिर प्राचीन मंदिर है जो गांव के लोगो की आस्था जुड़ी है ।

इस दौरान रामराज,दिवान चौहान,लोरिक दादा आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!