उत्तर प्रदेशचकियाचंदौली

चिकित्सकों ने हार्टअटैक मरीज का इलाज कर  बचाई जान

चन्दौली चकिया/ चकिया क्षेत्र के दुबेपुर गांव निवासी 50 वर्षीय बेचन पुत्र गुलाम रसूल को शुक्रवार की सुबह हार्टअटैक आया था जिसे परिजनों ने आनन फानन में जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने तत्परता और समय पर मिले इलाज के चलते मरीज का जान बचाई।


वहीं परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह बेचन के सीने में तेज दर्द, घबराहट और पसीना आने की शिकायत के बाद  जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया की इमरजेंसी में लेकर आए। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने  जांच कर ईसीजी व अन्य आवश्यक जांच कराए।जिसमें हार्ट अटैक बताया गया। इसके बाद इमरजेंसी में उपलब्ध  49 हजार 50 रुपए कीमत का इंजेक्शन मरीज को लगाया गया। जिससे उनकी जान बच गई।


जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया के वरिष्ठ फिजिशियन डा.अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दुबेपुर गांव का रहने वाला बेचन को परिजनों द्वारा गंभीर हालत में जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में लाया गया। स्थिति गंभीर  देखते हुए बिना समय गंवाए तत्काल उपचार शुरू किया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर मरीज को करीब 49 हजार 50 रुपए रुपये कीमत का टिनेक्टेप्लेज इंजेक्शन लगाया गया। जिससे दिल की नस में बने थक्के को घोलने में मदद मिली। इंजेक्शन देने के बाद मरीज की हालत में धीरे-धीरे सुधार होने लगा और सीने के दर्द में राहत मिली।


इस दौरान इमरजेंसी में डा निशांत उपाध्याय,डा आर आर यादव, फार्मासिस्ट अनिल कुमार शर्मा,वार्ड व्वाय रामजनम, दीपक त्यागी ने मरीज के इलाज में लगे रहे।


वहीं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डा.आर बी सिंह ने बताया कि मरीज को समय पर अस्पताल न लाया जाता तो स्थिति जानलेवा हो सकती थी। फिलहाल मरीज को निगरानी में रखते हुए उचित इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में हार्ट अटैक से बचाव के लिए 49 हजार 50  रुपए कीमत का इंजेक्शन निशुल्क उपलब्ध है। हार्ट अटैक जैसे मामलों में समय पर इलाज ही सबसे बड़ा जीवन रक्षक उपाय है।


उन्होंने आमजन से अपील की कि सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ तथा घबराहट आदि होने पर तुरंत नजदीकी सरकारी हास्पिटल ले जाकर मरीज का समय से इलाज करायें और चिकित्सक से परामर्श लें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!